{"_id":"90efd77cae1c9c70be475d09a4a14082","slug":"two-minor-girls-sold-60-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नाबालिग युवतियों को 60 हजार में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नाबालिग युवतियों को 60 हजार में बेचा
Updated Fri, 08 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से बहला-फुसलाकर लाई गई दो नाबालिग युवतियों की कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायदायमगंज से पुलिस ने बरामद किया है। वहीं युवतियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गैंग काएक आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार युवतियों का 60 हजार रुपये में सौदा किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
कोतवाली के एसआई पप्पू सिंह ने बताया कि ग्राम सरायदायमगंज निवासी मिजाजीलाल का संपर्क नाबालिग युवतियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गैंग के सदस्य किशनपाल से किसी तरह हो गया। किशनपाल गुरसहायगंज कोतवाली के गांव फरना का निवासी है। मिजाजीलाल ने उससे अपने लड़कों की शादी के लिए बात चलाई।
ऐसे में खरीदफरोख्त करने वाले किशन पाल से उसका प्रति युवती 30 हजार रुपये का सौदा हुआ। एक सप्ताह पहले गैंग के लोग बिहार के गया थाने के ग्राम दिल्हा की दो नाबालिग युवतियों को ले आए। बाद में 60 हजार रुपये लेकर मिजाजीलाल को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव में अचानक आई दो नाबालिग युवतियों को देखकर चर्चा होने पर लगी। किसी तरह मामला कोतवाली तक पहुंच गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ग्राम सरायदायमगंज पहुंची और दोनों नाबालिग युवतियों को बरामद कर लिया। इस दौरान गैंग का एक सरगना भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान नगर की कांशीराम कालोनी और क्षेत्र के कई गांवों के लोग गैंग में शामिल होने की बात बताई। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।