{"_id":"64da73a00d981ad64802ee64","slug":"truck-in-kanwari-bike-collided-three-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1742-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कांवड़ियों की बाइक में ट्रक \nने मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कांवड़ियों की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल
Tue, 15 Aug 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। हरदोई से महादेवी गंगा घाट पर स्नान के लिए आ रहे कांवड़ियों की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथियों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हरदोई के लखनपुर गांव निवासी संदीप, सनी और गोलू एक ही बाइक पर कांवर लेकर निकले थे। रविवार की देर रात महादेवी गंगा घाट पर स्नान के लिए आ रहे थे। जैसे ही कांवड़ियों की बाइकें महादेवी गंगा घाट पुल के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
एक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि हादसा हरदोई की सीमा में हुआ है। जिला अस्पताल नजदीक होने पर घायलों को यहां भर्ती कराया गया।