फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck fell off expressway, oil cans looted

एक्सप्रेसवे से नीचे गिरा ट्रक, तेल के डिब्बे लूटे

Sat, 10 Jul 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Truck fell off expressway, oil cans looted
सौरिख(कन्नौज)। जयपुर से सरसों के तेल के डिब्बे लेकर सिलीगुड़ी जाते समय चालक को झपकी लगने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। सरसों के तेल के डिब्बे बिखर गए। चालक ने इन्हें ग्रामीणों के लूट ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया में बगरैला गांव निवासी राकेश मिश्रा (40) व क्लीनर सूरज (32) जयपुर से ब्रांडेड कंपनी के सरसों के तेल से भरे टिन के डिब्बे, दो व पांच लीटर की प्लास्टिक की बोतलें ट्रक में लादकर सिलीगुड़ी ले जा रहे थे। शनिवार सुबह चार बजे के करीब थाना क्षेत्र के नगला वीरभान के सामने चालक को झपकी आने से ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। सूचना पर सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, नामवर सिंह व गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने घायलों को ट्रक से निकालकर हाईवे एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार कराया। राकेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि ट्रक हाईवे से नीचे गिरने पर सरसों के तेल के डिब्बे बिखर गए। हादसे के समय वह लोग ट्रक में फंसे थे।
विज्ञापन

आसपास के गांव के लोग पांच से छह सरसों के डिब्बे और बोतलें उठा ले गए। वहीं सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि वह मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed