फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Transformer blew, no electricity for 30 hours

ट्रांसफार्मर फुंका, 30 घंटे से बिजली नहीं

Tue, 21 Sep 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Transformer blew, no electricity for 30 hours
ट्रांसफार्मर की जांच करती टेक्निकल टीम। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। बिजली उपकेंद्र में लगा उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर अधिक लोड के चलते सोमवार दोपहर तेज आवाज के साथ फुंक गया। इससे तीन फीडरों से संबंधित 100 गांवों में 30 घंटे से बिजली गुल है। पेयजल संकट भी गहरा गया है।
विज्ञापन

तालग्राम, भोजापुर, ताहपुर फीडरों को 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जाती है। सोमवार को तकनीकी खराबी आने से यह फुंक गया। टेक्निकल टीम के इंजीनियर आशीष कुमार, नीरज गर्ग, अनिल कुमार, संतकुमार ने ट्रांसफार्मर को चेक करने के बाद डेड घोषित कर दिया। इस ट्रांसफार्मर के फुंकने से रनवां, भोजापुर, कपूरापुर, तिलकापुर, मुसाफिरपुर, जरामऊ अलमापुर, चौखटा, चंदपुर्वा, ऊमरपुर, दुर्गागंज, तलैइया, अयूबपुर, बमरौली, रुराखेड़ा, रसूलाबाद, अकरमाबाद, गदनापुर, सलेमपुर, कलकतापुर्वा, महानगर समेत एक सैकड़ा गांवों की 30 घंटे से आपूर्ति बंद है। पेयजल की भी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

इस बाबत एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जल्द बदलने का प्रयास किया जाएगा। करीब चार, पांच दिन लग सकते हैं। तब तक पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से रोस्टर के हिसाब से सभी फीडरों को सप्लाई दी जाएगी। इसकी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed