{"_id":"5e3b058e8ebc3ee61b2d3f5e","slug":"trak-kee-takkar-se-kaar-savaar-selsamain-kee-maut-dost-gambheer-kannauj-news-knp5427508132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कार सवार सेल्समैन की मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से कार सवार सेल्समैन की मौत, दोस्त गंभीर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे मृतक के परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जीटी रोड पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में शराब ठेके के सेल्समैन की मौत हो गई। दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को चालक लेकर भाग निकला।
फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना के गांव जमापुर गांव निवासी अनिल कुमार पाल (25) पुत्र गंगा सिंह गुरसहायगंज कोतवाली के जलालाबाद कस्बे के शराब ठेके पर सेल्समैन थे। मंगलवार रात करीब दस बजे वह कार से कन्नौज आए थे। यहां एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे दोस्त जितेंद्र कुमार पाठक (38) पुत्र खुशीराम निवासी अमृतपुर फर्रुखाबाद को लेकर रात करीब एक बजे जलालाबाद लौट रहे थे।
जसोदा कस्बे के पास जीटी रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल पाल की मौत हो गई। जितेंद्र पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को लेकर चालक भाग निकला। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।