{"_id":"647f76b0d5dc97a8680a4ca6","slug":"traffic-plan-ready-will-be-implemented-from-16th-kannauj-news-c-12-1-272719-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रैफिक प्लान तैयार, 16 से होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रैफिक प्लान तैयार, 16 से होगा लागू
Tue, 06 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में अवैध रूप से संचालित होने वाले ऑटो स्टैंड की जगह अब नियमित स्टैंड बनेंगे। हर स्टैंड से संबंधित रूट के ही ऑटो-रिक्शा व टेंपो का संचालन होगा। तीन पहिया वाहनों पर उस रूट का नंबर दर्ज किया जाएगा। ताकि कौन सा तीनपहिया का संचालन हो रहा है, इसकी जानकारी हो सकेगी।
दरअसल, शहर में प्रशासन की ओर से एक भी ऑटो-टेंपो स्टैंड अब तक नहीं बन सका है। इस कमी की आड़ में शहर में जगह-जगह अवैध स्टैंड संचालित हैं। इससे लोगों को परेेशानी होती है। शहर की इस समस्या को अमर उजाला ने लगातार प्रकाशित किया। उसी कड़ी में एक जून को प्रशासन की टीम शहर में अलग-अलग जगहों पर स्थानों का चयन कर वहां से स्टैंड को संचालित करने का खाका तैयार किया। उसी दिन शाम में कलक्ट्रेट में डीएम के साथ बैठक में इस पर चर्चा की गई। डीएम ने बाकायदा ट्रैफिक प्लान बनाने को कहा था। उसी कड़ी में प्रशासन ने अब ट्रैफिक प्लान बना लिया है। यह प्लान ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया है, जिसमें नगर पालिका, सदर तहसील और एआरटीओ से जुड़े अफसरों से भी सुझाव लिए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गैस गोदाम क्रॉसिंग से मंडी स्टैंड तक ऑटो-टेंपो को इजाजत नहीं
यातायात प्रभारी एसआई आफाक खां ने बताया कि गैस गोदाम क्रॉसिंग स्थित स्टैंड से मंडी स्थित स्टैंड के बीच जीटी रोड पर केवल ई-रिक्शा का संचालन रहेगा। इन दोनों स्टैंड के बीच नो टेंपो/ऑटो जोन घोषित रहेगा। इस रूट पर सिर्फ ई-रिक्शा चल सकेंगे। इसके लिए रोडवेज के एआरएम को पत्राचार किया जाएगा कि रोडवेज बस स्टैंड के अंदर से ही रोडवेज बसों के चालक सवारियां भरेंगे व उतारेंगे। जीटी रोड पर कोई भी रोडवेज बस का चालक यदि सवारी भरते या उतारते पाया जाएगा तो उस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। इन सभी स्टैंड से संचालित होने वाले टेंपो/ऑटो स्टैंड की एक-एक लिस्ट चालकों के नाम सहित पलिका में जमा कराई जाएगी और इनका एक-एक नंबर टेकर नगर पालिका का कर्मी रहेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हर स्टैंड से संचालित होने वाले ऑटो-टेंपा का अलग होगा रूट नंबर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गैस एजेंसी रेलवे क्रॉसिंग के पास: इस स्टैंड से गुरसहायगंज की ओर जाने वाले टेंपा/ऑटो रिक्शा को एक नंबर (लाल रंग के गोले में सफेद से लिखा हुआ ) आवंटित किया जाएगा। गुरसहागंज से आने वाले टेंपो इसी तिराहा तक ही आ सकेंगे। इस रूट पर चलने वाले टेंपो/ ऑटो रिक्शा पर एक नंबर लिखा होगा। यह टेंपो/ऑटो रिक्शा किसी दूसरे स्टैंड पर नहीं चलेंगे।
-गैस एजेंसी तिराहा: - फूलमति, तलैया चैकी, लाखन तिराहा की ओर जाने/आने वाले टेंपो/ऑटो को 01/ए (गुलाबी रंग के गोले में सफेद रंग से लिखा हुआ) आवंटित होगा। यह केवल इसी रूट पर आना-जाना कर सकेंगे।
-तिर्वा क्रॉसिंग: (तिर्वा रोड रूट) इस स्टैंड से टेंपो/ऑटो-रिक्शा तिर्वा की ओर आना-जाना कर सकेंगे। इन टेंपो/ऑटो-रिक्शा को दो नंबर दर्ज होगा। इसे पीला रंग के गोले में सफेद रंग से लिखा जाएगा।
-मंडी समिति: इस टेंपो/ऑटो स्टैंड से बिल्हौर, अरौल, मियागंज व मेहंदी घाट की ओर आना-जाना कर सकेंगे। इनमें बिल्हौर की ओर आने-जाने वाले टेंपो/ऑटो पर तीन नंबर लिखा जाएगा। इसे नीले रंग के गोले में सफेद रंग से लिखा जाए। यह केवल इसी रूट पर आना-जाना कर सकेंगे। इस स्टैंड से अरौल की ओर जाने-आने वाले टेंपो/ऑटो पर 3/ए कोड (काले रंग के गोले में सफेद रंग से लिखा हुआ ) दिया जाएगा जो केवल अरौल की तरफ आना-जाना कर सकेंगे। इस स्टैंड से मियागं, मेहंदी घाट की ओर आने जाने वाले टेंपो/ऑटो को 3/बी हरे रंग के गोले में सफेद रंग से लिखा जाएगा। यह केवल मियांगज व मेहंदी घाट की ओर आना/जाना कर सकेंगे।
तिर्वा कॉसिंग: (ट्रैफिक चौकी के बगल में पुल के नीचे)- इस स्टैंड से कन्नौज शहर की तरफ कोतवाली व उसके आगे शहर क्षेत्र में आना-जाना रहेगा। इस रूट के टैंपो/ऑटो को 04 नंबर (सफेद गोले में काले रंग से लिखा हुआ) आवंटित किया जाएगा। यह केवल कोतवाली कन्नौज व शहर क्षेत्र की तरफ आना-जाना कर सकेंगे। वापसी में तिर्वा क्रॉसिंग ट्रैफिक पुलिस चौकी तक ही जा सकेंगे ।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर के बाशिंदों से मांगे गए हैं सुझाव
एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया है कि तैयार किए गए सिटी ट्रैफिक प्लान में यदि कोई भी नागरिक सुझाव देना चाहता है तो वह 10 जून 2023 तक ट्रैफिक कमांड सेंटर कन्नौज के व्हाटसप नम्बर-7839865383 व अपर पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नं.-9454401080 पर सुझाव दे सकते हैं।