{"_id":"6734f7608af61b1a350aeae4","slug":"tractor-collides-with-auto-five-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-121176-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम पूरन नगला के सामने ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की दवा लेकर लौट रहे दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में तीन लोगों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो अन्य घायल निजी चिकित्सालय में भर्ती कराए गए।
ग्राम महोई निवासी अवनीश मिश्रा उर्फ जीतू बेटे अनुराग की दवाई लेने के लिए फर्रुखाबाद चौराहे स्थित एक निजी क्लीनिक पर आए थे। उनके साथ में पत्नी ज्ञानू मिश्रा तथा गांव के ही घनश्याम पांडेय भी थे। बुधवार देर शाम छह बजे दवाई लेकर ऑटो से गांव जा रहे थे। करमुल्लापुर चौराहे के आगे पूरन नगला गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में गांव का ही ऑटो चालक भूपेंद्र मिश्रा समेत पांचों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घायलों को परिजन मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल जीतू, भूपेंद्र, घनश्याम पांडेय को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से हालत गंभीर होने पर तीनों को तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।