फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Toilet made of being poor bricks

घटिया ईंटों से बनाया जा रहा शौचालय

Sun, 15 Mar 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 15 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Toilet made of being poor bricks
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जिला अस्पताल में निर्माणाधीन शौचालय में खुलेआम घटिया ईटों का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी शिकायत पर सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी गेट के पास बने आरओ वाटर सिस्टम के बगल में शौचालय निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसकी लागत करीब 5 लाख रुपये से अधिक है। इस शौचालय का उद्देश्य विकलांगों को होने वाली दिक्कतों से छुटकारा दिलाना है। शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान सेम ईंट लगाने की जानकारी सीएमओ को दी गई। इस पर सीएमओ ने कहा कि यदि घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो जांच कराकर तत्काल काम बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता पीडी वर्मा का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार को निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर गुणवत्ता देखी थी। तब ईंटें अव्वल दरजे की थीं। यदि अब ईंटें बदलकर सेम ईंट लगाई जा रही है तो वे काम रुकवाकर सुधार कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी ईंट लगाने की जांच के आदेश
सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव जसौली में सीसी गलियों व नालियों के निर्माण के दौरान पुरानी ईंटों को लगाने के मामले को जिलाधिकारी ने गभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव को पत्र भेजकर इस मामले की जांच कराकर तीन दिन के अंदर कार्रवाई कर अवगत कराने के लिए निर्देश दिए हैं।


डीएम ने सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुधार कराने को कहा है। गौरतलब है कि जसौली गांव में सीसी रोड व नालियों के निर्माण के दौरान अनियमितताओं की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई थी। अमर उजाला ने इस मामले में 9 मार्च को समाचार प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी ने इस समाचार को संज्ञान में देकर कटिंग्स सीडीओ को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed