फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Today the tricolor will be hoisted with pride and pride

Kannauj News: आज आन, बान और शान से लहराएगा तिरंगा

Tue, 15 Aug 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 15 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Today the tricolor will be hoisted with pride and pride
कन्नौज। देश की आजादी का जश्न मनाने के लिए इत्रनगरी में हर तरफ उत्साह और उमंग है। मंगलवार को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय त्योहार के लिए पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भी कलक्ट्रेट से लेकर सभी सरकारी दफ्तरों में सजावट का काम देर शाम तक पूरा किया गया। स्कूलों में भी तैयारियां पूरी की गई।
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी को यादगार बनाने के लिए सरकारी दफ्तरों को सजाया-संवारा गया है। प्रमुख तिराहों-चौराहों पर भी खास सजावट की जा रही है। जगह-जगह तिरंगी झालरों को लगाया गया है। सबसे ज्यादा तैयारी कलक्ट्रेट में की गई। यहां ध्वजारोहण की खास तैयारी है। ध्वजारोहण के बाद भी कई तरह के आयोजन होंगे। इसके लिए सोमवार को पूरे दिन यहां अलग-अलग तैयारियां की गईं।
विज्ञापन

इसी तरह विकास भवन में भी खास सजावट की गई है। विकास भवन के बाहर मनरेगा पार्क के चारों ओर तिरंगा से सजाया गया है। इसी तरह सदर तहसील में भी खास सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय त्योहार के मद्देनजर शहर के बाजार की रौनक भी देखते ही बन रही है। दुकानों पर तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहा है। कई बड़ी दुकानों को पूरी तरह से तिरंगामय कर दिया गया है। कपड़ों के शोरूम में खास किस्म की सजावट की गई है। इसी तरह गिफ्ट शॉप पर तिरंगे के आकार के गिफ्ट तैयार किए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों को तिरंगी रोशनी से सजाया गया है।




इस बार सभी जगह ध्वजारोहण बदले हुए समय में होगा। पहले यह सुबह आठ बजे तक होता था। इस बार सरकारी निर्देश पर इसके समय में बदलाव किया गया है। सुबह ज्यादा से ज्यादा लोग ध्वजारोण में शामिल हो सकें, इसलिए इसे अब सुबह 10:15 बजे किया जाएगा। सबसे पहले कलक्ट्रेट में आयोजन होगा, उसके बाद बारी-बारी से सभी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया जाएगा। कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed