{"_id":"f46a43550b576b9d3cc2631f695e3125","slug":"to-beat-the-24-people-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने वाले 24 लोग बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट करने वाले 24 लोग बंदी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में दीपावली पर्व के दौरान
विज्ञापन
अलग-अलग हुईं मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों को
गिरफ्तार किया है। मामलों में एक-दूसरे के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट
दर्ज कराई गई है। पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
गांव सलतनापुर निवासी शिवनरायन ने गांव के ही बाबू पुत्र मज्जा, लालू पुत्र बाबू, रमेश पुत्र श्रीराम, अंकित पुत्र रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे वह अपने भाई के साथ दरवाजे पर बैठे थे। तभी उक्त लोग गालीगलौच करने लगे।
गालियां देने से मना किया तो लाठी-डंडों व फरसों से प्रहार कर घायल कर दिया। चौधरियापुर गांव के रामप्रकाश रैदास पुत्र सोनेलाल ने गांव के ही हरी व शहजादे पुत्र रामप्रसाद, जसपाल पुत्र शहजादे व मनोहर पुत्र गेंदनलाल के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि रंजिश को लेकर उक्त लोगों ने गालीगलौच किया और मना करने पर हमला बोल दिया।
वहीं जसपाल पुत्र शहजादे ने संतराम, बड़ेलाल, छोटेलाल, सुरेंद्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, पैंदाबाद गांव निवासी कैलाश पुत्र छोटेलाल ने परिवार के ही राम निवास, सर्वेश, महाराज व राम सिंह पुत्रगण गिरीश चंद्र के खिलाफ लाठी-डंडों से पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि सर्वेश पुत्र राम निवास ने अमर सिंह पुत्र कैलाश, कैलाश पुत्र छोटेलाल, अखिलेश पुत्र कैलाश व राजेश पुत्र पुत्तूलाल के खिलाफ मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर, मोहल्ला काजीटोला निवासी छविलाल पुत्र नरायन ने सतेंद्र पुत्र नेकराम, महेंद्र पुत्र राधेश्याम के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके भाई रमेश से उक्त लोगों का विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसे व उसके भाई को लाठी-डंडों से पीट घायल कर दिया।
वहीं चौधरियापुर गांव के धर्मेंद्र पुत्र अच्छेलाल ने राहुल, शालू पुत्रगण राम सिंह, राम सिंह पुत्र भिम्मा के खिलाफ मारपीट और ईंट पत्थर चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष के शालू पुत्र राम सिंह ने धर्मेंद्र, आशू, गोविंद पुत्रगण अच्छेलाल के खिलाफ ईंट पत्थर चलाकर पिता को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर, रिजगिर गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र राम सनेही ने चौराचांदपुर गांव निवासी जयचंद्र पुत्र राम गुलाम के खिलाफ मारपीट करने रिपोर्ट दर्ज कराई है, वहीं रुदौली गांव निवासी दिनेश पुत्र रामप्रकाश ने गांव के ही पूरन पुत्र मेवाराम व पप्पू व सत्यभान पुत्रगण पूरन के खिलाफ मजदूरी के रुपये मांगने पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मानपुर गांव निवासी नीतू पुत्र कल्लू ने गांव के ही रवि, पिंटू पुत्रगण रामपाल, रोहित पुत्र भगवानदीन, भगवानदीन पुत्र गंगा प्रसाद के खिलाफ उसको और उसकी पत्नी को पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला यूसुफपुर भगवान निवासी संजू पुत्र हरिकिशन ने मुहल्ले के ही पारस सैनी व गोलू सैनी पुत्रगण संतोष सैनी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उक्त लोग उसका बल्ब खोल रहे थे। पत्नी ने जब मना किया तो गालीगलौज कर उसकी पिटाई कर दी।