फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tirwa Medical College organically over the death of teenager

तिर्वा मेडिकल कालेज में किशोरी की मौत पर बवाल

Sun, 27 Nov 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 27 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tirwa Medical College organically over the death of teenager
मेडिकल कालेज में ताोड़फाोड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

इलाज के दौरान किशोरी की मौत पर रविवार को राजकीय मेडिकल कालेज में जमकर बवाल हुआ। परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड का गेट बंद कर डॉक्टर, नर्स व दो सुरक्षा कर्मियों से मारपीट की। तोड़फोड़ कर आगजनी का भी प्रयास किया। डॉक्टर-कर्मचारियों ने इमरजेंसी का दरवाजा तोड़कर जान बचाई और बाद में बवालियों को पीटा भी। डॉक्टर की ओर से चार नामजद व चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मृतका के पिता ने भी डॉक्टर व स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने, मारपीट व छेड़छाड़ की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।

विज्ञापन


कन्नौज कोतवाली के अहमदपुर रौनी गांव के उमेर अली की पुत्री आरजू (15) को शनिवार को सीने व पेट में दर्द हुआ। उलटियां होने लगीं परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां से रेफर किए जाने पर रविवार सुबह चार बजे मेडिकल कालेज ले गए। 10:15 बजे किशोरी की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने इमरजेंसी का गेट बंद कर डॉ. संदीप कुमार, स्टाफ नर्स व सुरक्षा कर्मी सौरभ कुमार, हरिपाल सिंह को पीटा। फर्नीचर, उपकरण तोड़ दिए, अभिलेख भी फाड़ डाले।
विज्ञापन


स्टाफ ने मेडिकल कालेज प्रशासन व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस बीच दर्जनों मेडिकल कर्मचारी पहुंच गए और बवालियों को पीटने लगे। इसी दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम तिर्वा, तहसीलदार तिर्वा, सीओ कन्नौज कई थानों की फोर्स लेकर आ गए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मुख्य गेट पर बने सुरक्षा गार्डों के कक्ष में बंद कर दिया। कर्मचारियों ने कक्ष के गेट व खिड़की तोड़कर इन लोगों से मारपीट की। किसी तरह पुलिस चारों को लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. संदीप कुमार ने अहमदपुर रौनी गांव के मुस्तवीर पुत्र आफाक, छोटे मियां पुत्र शाबिर व गुरसहायगंज कोतवाली के डुड़वा बुजुर्ग गांव के जाकिर पुत्र शाबिर, तिर्वा कोतवाली के बछज्जापुर गांव के कल्लू पुत्र नसरुद्दीन सहित दो महिलाओं व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतका के पिता की ओर से भी इमरजेंसी प्रभारी डॉ. शादाब, चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार समेत आधा दर्जन अन्य स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव ने बताया कि दोनों ओर से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जो भी दोषी होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। डॉ. संदीप की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed