फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tilakotsav mein harsh phaayaring, purohit ghaayal

तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग, पुरोहित घायल

Thu, 25 Jun 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
tilakotsav mein harsh phaayaring, purohit ghaayal
अस्पताल मे घायल पुरोहित। - फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसहायगंज/तालग्राम (कन्नौज)। कोटिया गांव में तिलक समारोह के दौरान दूल्हे की बहन की ससुराल से आए लोगों ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। तमंचे से निकली गोली तिलक चढ़वा रहे पुरोहित को जा लगी। इससे अफरा तफरी मच गई। पुरोहित को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बता कानपुर रेफर कर दिया। पुरोहित की पत्नी की तहरीर पर फर्रुखाबाद जिले के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कोटिया निवासी नरेंद्र कुमार यादव पुत्र राघवेंद्र का मंगलवार रात को तिलक समारोह था। कानपुर नगर जिले के बिठूर से लड़की पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने आए थे। रात करीब 11 बजे तिलक चढ़ाया जा रहा था। तालग्राम थाना क्षेत्र के अमोलर गांव निवासी पुरोहित विनय कुमार (35) तिलक समारोह संपन्न करा रहे थे। इस दौरान लड़के पक्ष के कुछ लोगों ने तमंचों से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुरोहित विनय को जा लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़े। पुरोहित को गोली लगने ही अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुरोहित को सीएचसी पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पुरोहित की पत्नी सोनी पांडेय ने फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रोहिला निवासी शैलेंद्र पुत्र भगवत दयाल, कोतवाल सिंह और दीपू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सोनी का आरोप है कि शैलेंद्र के तमंचे से निकली गोली पुरोहित को लगी है। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी नरेंद्र की बहन के ससुराल पक्ष के हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed