{"_id":"6a3434f4fa11af07760ce9bf","slug":"thuggery-over-a-hundred-rupees-puncture-repairman-beaten-up-kannauj-news-c-214-1-knj1023-151031-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सौ रुपये के लिए गुंडागर्दी, पंचर वाले को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सौ रुपये के लिए गुंडागर्दी, पंचर वाले को पीटा
विज्ञापन
तिर्वा। महज 100 रुपये के विवाद ने तिर्वा में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। तीन पंचर बनाने के बाद मेहनताना मांगने पर दबंगों ने गुरुवार को पंचर दुकानदार को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे दुकानदार को भी नहीं बख्शा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का दम भरा।
कोतवाली क्षेत्र के डडियन गांव निवासी ओम सिंह तिर्वा-सुजानसराय मार्ग स्थित धोबीघाट पुल के पास पंचर की दुकान चलाते हैं। एक बाइक सवार युवक उनकी दुकान पर पहुंचा। बाइक के टायर में तीन पंचर थे। पंचर जोड़ने के बाद ओम सिंह ने 100 रुपये मांगे तो युवक भड़क गया। आरोप है कि उसने गालीगलौज शुरू कर दी और कुछ देर बाद अपने गांव से 10 से 15 लोगों को बुला लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दबंगों ने आते ही दुकानदार पर हमला बोल दिया। ओम सिंह जान बचाने के लिए भागे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
शोर सुनकर पास के दुकानदार संजय बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दबंगई ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। लोगों का सवाल है कि जब 100 रुपये के विवाद में सड़क पर गुंडागर्दी हो सकती है तो आम आदमी खुद को कितना सुरक्षित महसूस करे।कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर धर्मपुर गांव निवासी गोविंद, शिव, दरोगा और प्रांशु अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।