फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three teenagers drowned while fishing in the river, one missing

Kannauj News: नदी में मछली पकड़ने गए तीन किशोर डूबे, एक लापता

Mon, 30 Sep 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers drowned while fishing in the river, one missing
कन्नौज। ईशन नदी में मछली पकड़ने गए तीन किशोर पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने दो किशोरों को बचा लिया जबकि एक लापता है। पुलिस और पीएसी के गोताखोरों सहित ग्रामीण लापता किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं। नदी में पानी अधिक होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन



सदर क्षेत्र के ग्राम सठियापुर निवासी विनीत (12 वर्ष), सूरज (13 वर्ष) व ऋषभ (12 वर्ष) रविवार दोपहर एक बजे भग्गापुर्वा गांव के पास ईशन नदी में मछली पकड़ने गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक नदी में पानी अधिक होने के कारण तीनों गहराई में चले गए और डूबने लगे। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब देखा तो नदी में छलांग लगा दी और सूरज व ऋषभ को बाहर निकाल लिया। विनीत का पता नहीं चला। काफी देर तक ग्रामीण नदी के पानी में उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर सीओ सिटी कमलेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महादेवी घाट से गोताखोरों को बुलाया। इसके बाद पीएसी को सूचना दी। दोनों टीमों ने देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन विनीत का कहीं पता नहीं चला। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और नदी के तट पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सीओ सिटी ने बताया कि सोमवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। लापता किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed