फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three injured in motorcycle collision

बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

Tue, 10 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 10 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three injured in motorcycle collision

जीटी रोड हाईवे पर फूटी मस्जिद के पास तेज रफ्तार

विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गुरसहायगंज थानांतर्गत ग्राम तेराजाकेट चौराहा निवासी उपदेश पुत्र इकबाल बहादुर सिंह गांव के ही अपने साथी राममोहन पुत्र रामदीन मंगलवार की सुबह बाइक से मोहम्मदाबाद क्षेत्र अंतर्गत नीमकरोरी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय जब वह जीटी रोड हाईवे पर फूटी मस्जिद के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।

हादसे में दूसरी बाइक सवार शोभित पुत्र कुलदीप दीक्षित भी घायल हो गए। दुर्घटना होते ही राहगीरों की भीड़ जुट गई। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर शोभित की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed