{"_id":"744bfd855fe6523719d14711e66f7bf4","slug":"thousands-of-young-men-looted-the-bus-poison-khuranon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में जहर खुरानों ने युवक से हजारों लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में जहर खुरानों ने युवक से हजारों लूटे
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में यात्रा कर रहा एक युवक जहरखुरानी का
विज्ञापन
शिकार हो गया। जहर खुरान उससे हजारों की नगदी सहित अन्य सामान लूट ले गए।
बेहोशी की हालत में युवक को नगर की सीएचसी में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर जागीर निवासी लालाराम शाक्य का बेटा रामरतन दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार की शाम वह रोडवेज बस से वापस गांव लौट रहे थे। उसकी सीट पर पहले से ही बैठे एक अनजान युवक ने दोस्ती गांठ ली। यात्रा के दौरान अनजान युवक ने बातों ही बातों में उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
जिससे रामरतन बेहोश हो गए। दूसरे दिन सुबह नगर के पश्चिमी बाईपास पर बेहोशी की हालत में युवक को बस परिचालक ने सड़क किनारे उतार दिया। सड़क किनारे पड़े युवक को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस को दी।
जानकारी पर पहुंची एंबुलेंस से युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके साथ ही किसी तरह उसके परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी पर कुछ ही घंटों में उसके परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। दोपहर बाद होश आने पर युवक ने बताया कि जहरखुरान उसकी जेब में रखी 15 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और बैग लूट ले गए।