फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thieves stole goods from four shops

Kannauj News: चोरों ने चार दुकानों से सामान किया पार

Thu, 18 Dec 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods from four shops
कन्नौज। मकरंद नगर में घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने बुधवार की देर रात चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने हजारों रुपये का कीमती सामान समेत नकदी पार कर दी। उधर, चोरी की घटना के बाद से पुलिस गश्त पर सवाल उठ गए हैं।
विज्ञापन



मकरंद नगर निवासी दुकानदार जावेद गुरुवार सुबह सैलून खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो दुकान से नकदी, इन्वर्टर और सैलून में इस्तेमाल होने वाला कई महंगा सामान गायब मिला। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में उनके यहां चोरी की यह तीसरी घटना है। केवल उनकी दुकान ही नहीं, बल्कि आसपास की तीन अन्य दुकानों के ताले भी तोड़े गए हैं।
विज्ञापन

एक ही रात में चार दुकानों में चोरी होने से स्थानीय व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं ने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से रात की गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मकरंद नगर तिराहे के आसपास के सीसीटीवी की जांच कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed