{"_id":"666f3d637e8acfdb890a4f27","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-stole-cash-and-jewelery-worth-rs-10-lakh-kannauj-news-c-214-1-knj1005-114568-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मकान में घुसकर चोरों ने 10 लाख के नकदी और जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मकान में घुसकर चोरों ने 10 लाख के नकदी और जेवर उड़ाए
Mon, 17 Jun 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। चोरों ने घर से 10 लाख के जेवर और नकदी पार कर दिए। चोरी से परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पड़ोसियों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तिर्वा कोतवाली के अहेर गांव निवासी अहमद अली ने बताया कि वह शनिवार की रात को परिवार के साथ छत पर सो रहा था। मकान के नीचे दरवाजे बंद कर दिए थे। रविवार की सुबह जब उठकर नीचे कमरे में पहुंचे तो सामान बिखरा देख होश उड़ गए। कहा कि चोरों ने कमरे के अंदर रखे बक्सों से करीब आठ लाख के जेवरात समेत अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए।
शोरगुल मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। घटना को देखकर लोगों में हडकंप मच गया। अहमद अली ने पड़ोसियों के खिलाफ चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाल जेपी गंगवार ने बताया कि घटना की जांच की गई तो चोरी का मामला फर्जी निकला। पीड़ित का शनिवार को गांव के ही लोगों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर विपक्षियों पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।