फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There will be a ban on the operation of Inter College without recognition

Kannauj News: बिना मान्यता के इंटर कॉलेज के संचालन पर लगेगी रोक

Tue, 25 Jul 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 25 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
There will be a ban on the operation of Inter College without recognition
कन्नौज। जिले में बिना मान्यता के चल रहे इंटर कॉलेज पर अब खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। नए डीआईओएस ने जिले भर के प्रधानाचार्य के साथ हुई बैठक में यह निर्देश दिया है। उन्होंने किसी कॉलेज में अमान्य कक्षा व विषय के संचालन पर भी रोक लगाने को कहा है। सभी अध्यापकों से शत-प्रतिशत हाजिरी की भी बात कही है।
विज्ञापन


शहर के कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुई बैठक में जिले भर के इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। जिले के नए डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शुद्ध पेयजल, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, मध्यान्ह भोजन, पाठ्य पुस्तकों के वितरण पर चर्चा की गई। जनपद में अमान्य विद्यालयों/कक्षाएं/ विषय का संचालन बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षा नौ व 11 के पंजीकरण व बोर्ड आवेदन की तिथियों से अवगत कराया गया। विद्यालय में शिक्षकों की शतप्रतिशत उपस्थित रहने पर जोर दिया गया। शैक्षिक पंचांग के अनुसार पठन पाठन, इन्स्पायर अवार्ड योजना के अन्तर्गत छह से 10 के प्रत्येक कक्षा से 01-01 विद्यार्थी को विज्ञान एवं प्राद्योगिकी के नवाचारों के प्रस्तावों को पार्टल पर अपलोड कराने को कहा गया। यू-डायस पोर्टल पर सभी छात्रों का डाटा शतप्रतिशत पूर्ण करने को कहा गया। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों मे प्राजेक्ट अलंकार के अन्तर्गत वृहद/अनुरक्षण मद में निर्माण कार्य के प्रस्ताव ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपलोड करने और मानव सम्पदा पोर्टल पर अवकाश स्वीकृत किए जाने की बात कही। वृक्षारोपण, सड़क सुरक्षा, संचारी रोग आदि पर भी चर्चा की गई। मंच का संचालन पं. दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज फतेहपुर जसोदा के प्रधानाचार्य शिव मोहन सिंह कुशवाहा ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार पाण्डेय मंच पर रहे। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed