{"_id":"615c97298ebc3eb34c6bd492","slug":"then-you-have-to-wear-a-helmet-and-drive-the-bus-kannauj-news-knp656531373","type":"story","status":"publish","title_hn":"... तो हेलमेट पहनकर चलानी होगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... तो हेलमेट पहनकर चलानी होगी बस
विज्ञापन
यातायात विभाग की ओर से जारी किया गया नोटिस।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। पुलिस महकमे में अंधेरगर्दी का एक और मामला सामने आया है। बगैर हेलमेट, तीन सवारियां और गलत नंबर प्लेट के आरोप में सुभाष अकादमी की मैक्स बस का चालान किया गया है। यह चालान उस समय हुआ जब कोरोना प्रोटोकॉल के चलते शासन ने बसों का संचालन बंद कर रखा था।
पुलिस महकमे ने 16 अगस्त को सुभाष अकादमी की मैक्सी कैब बस का नवीगंज, जासमई रोड गुरसहायगंज पर चालान किया। नोटिस में बस की जगह बाइक की फोटो छपी है। इस पर तीन सवारियां बैठी हैं। बिना हेलमेट के तीन सवारियों के साथ दो पहिया वाहन चलाने और गलत नंबर प्लेट होने का आरोप लगाते हुए सुभाष अकादमी को सात हजार रुपये शमन शुल्क अदा करने का नोटिस जारी किया गया।
जानकारी पर अकादमी के निदेशक राजेश सक्सेना हतप्रभ रह गए। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को विद्यालय खोलने का निर्देश जारी हुआ था। बसों के संचालन की अनुमति नहीं थी। यातायात विभाग की लापरवाही के खिलाफ कोर्ट की शरण ली जाएगी। वहीं नवीगंज जासमई रोड मैनपुरी जिले में है। गुरसहायगंज इलाके से कोई लेना देना नहीं है।