फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The woman was thrown out of the house after taking away her infant son

Kannauj News: दुधमुंहे पुत्र को छीनकर महिला को घर से निकाला

Sun, 23 Mar 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 23 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The woman was thrown out of the house after taking away her infant son
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने दुधमुंहे पुत्र को छीनकर महिला को घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाने में पति सहित सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ के गांव बजुरिया निवासी देवकी ने शाहजहांपुर के थाना रोजा के गांव अजीजपुर निवासी पति अनिल कुमार, सास सोनकली, ससुर जोगेंद्र के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि पांच वर्ष पहले उसकी शादी अनिल के साथ हुई थी। परिजनों ने क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के दो वर्ष बीतने के बाद ससुरालीजन दहेज में 50 हजार रुपये व सोने की चेन की मांग कर मारपीट करने लगे। जानकारी होने पर परिजनों ने ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया पर नहीं माने। 10 मार्च को पति सहित ससुरालीजनों ने दो वर्ष के दुधमुंहे पुत्र को छीन लिया। गांव के बाहर छोड़कर उसे चले गए। इंदरगढ़ थाने में तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज की थी। महिला थाने की एसओ सीमा पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed