फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The villager injured in loot, died

लूटपाट में घायल हुए ग्रामीण ने दम तोड़ा

Tue, 04 Aug 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Tue, 04 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
The villager injured in loot, died
चार दिन पहले क्षेत्र के फगुहा गांव में लूटपाट के दौरान घायल हुए गृहस्वामी की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मृतक का शव गांव पहुंचे ही वहां कोहराम मच गया। पति का शव देखते ही घायल पत्नी बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं अन्य घायलों ने एक्सप्रेस में लगे तीन मजदूरों की लुटेरों के रूप में पहचान की है।
विज्ञापन


फगुहा गांव निवासी गृहस्वामी अखिलेश चंद्र मिश्रा (50) पुत्र सोवरनलाल ने लखनऊ पीजीआई में मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। शाम चार के करीब उनका शव एंबुलेंस से गांव लाया गया। जानकारी पाते ही गांव के लोग उमड़ पड़े। गृहस्वामी की घायल पत्नी अनीश मिश्रा भी मंगलवार दोपहर कानपुर से उपचार कराने के बाद घर आईं। पति की मौत की जानकारी मिलते ही वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में उनको मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


उधर इस घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस ने लोहामढ़ गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में काम करने वाले गोरखपुर व बिहार के एक दर्जन मजदूरों को हिरासत में ले लिया है। सीओ सुरेंद्र पाल सिंह व कोतवाल बीएल यादव ने हिरासत में लिए गए मजदूरों से पूछताछ की। सभी के बयानों में भिन्नता पाने पर फगुहा व लोहामढ़ गांव के घायल पीड़ितों को भी कोतवाली बुलाया गया। लूट की घटना का शिकार लोहामढ़ गांव की रुक्मणी देवी पत्नी राम मंगल व फगुहा गांव की अनीश मिश्रा ने तीन मजदूरों की शिनाख्त लुटेरों के रूप में की। इन लोगों ने ही सरियों से प्रहार कर उन्हें घायल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
क्या हुई थी घटना
कोतवाली क्षेत्र के फगुहा गांव में 30 अगस्त की रात करीब आधा दर्जन बदमाशों ने अखिलेश चंद्र मिश्रा के घर पर धावा बोलकर करीब एक लाख रुपये की नकदी व जेवरात लूट लिए थे। लूटपाट के दौरान लोहे की छड़ों से प्रहार कर अखिलेश मिश्रा व उनकी पत्नी अनीश मिश्रा व चचेरे भाई संजय मिश्रा को घायल कर दिया था। इसके बाद बदमाशों ने लोहामढ़ गांव में भी लूटपाट की थी। यहां राममंगल, उनकी पत्नी रुक्मणी, विवाहित पुत्री अनुपम व पुत्री मानसी, पुत्र अनूप को लोहे की छड़ों से पीटकर घायल कर दिया था।


तीनों लुटेरों से कड़ी पूछताछ शुरू
घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस, सर्विलांस टीम व स्वाट टीम पिछले तीन दिनों से छापेमारी कर रही थी। इस दौरान पुलिस को भनक लगी कि मामले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे लगे मजदूरों का हाथ है। ये सभी मजूदर फगुहा गांव में उस दिन चल रही रासलीला देखने गए थे। बाद में लूट की घटना को अंजाम दिया। सीओ सुरेंद्र पाल ने बताया कि संदेह के आधार पर एक मजदूर को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद काम कर रहे अन्य 11 मजदूरों को भी कोतवाली में बुलाया गया। इनसे जब पूछताछ की गई तो सभी के बयान अलग-अलग थे। कुछ लोगों की मोबाइल ट्रेस कराए गए तो अधिकांश के मोबाइल टावर घटनास्थल के आसपास मिले। बाद में इनकी पीड़ितों के सामने पेश किया गया। पहचाने गए लुटेरों से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed