फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The truck was going to give the fourth goods to the sister

बहन को चौथी का सामान देने जा रहे किशोर को ट्रक ने रौंदा

Wed, 08 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 08 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
The truck was going to give the fourth goods to the sister
राोते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बहन को चौथी का सामान देने जा रहे बाइक सवार किशोर की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई, बाइक चला रहा चचेरा भाई घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर चौकी के ग्राम खजुरिया नगला निवासी विनोद मिश्रा ने अपनी पुत्री कोमल का विवाह पांच फरवरी को थाना तिर्वा के ग्राम गोवा में किया था। बुधवार को उनका चौदह वर्षीय पुत्र शिवा अपने चचेरे भाई रोहित पुत्र सत्यपाल मिश्रा के साथ बाइक से चौथी का सामान देने बहन के यहां जा रहा था। ग्राम इस्माइलपुर में हाईवे पर ओवरटेक करने में ट्रक ने टक्कर मार दी। पीछे बैठा शिवा गिर गया और ट्रक ने उसे कुचल दिया। जबकि रोहित भी घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे चालक को ट्रक के साथ कोतवाली के निकट पकड़ लिया और शव को सीएचसी पहुंचाया। सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रोहित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed