{"_id":"a32c828cb89fc2d94eaee493113ffd47","slug":"the-procession-turned-thieves-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाो जगह निकली चोरों की बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाो जगह निकली चोरों की बारात
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड हाईवे किनारे स्थित अकबरपुर गांव में एक
विज्ञापन
सर्राफ की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। दुकान का ताला तोड़
चोरों ने हजारों रुपये की नगदी समेत सोने व चांदी के जेवरात पार कर दिए।
पीड़ित ने इस मामले की तहरीर सिकंदरपुर चौकी में दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला त्रिपाठीनगर निवासी सोनू वर्मा पुत्र गिरजाशंकर वर्मा की ग्राम अकबरपुर में जीटी रोड हाईवे किनारे सर्राफा की दुकान है। दीपावली वाले दिन उन्होंने अपनी दुकान में देर शाम तक हवन-पूजन कराया। इसके बाद करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर लौट गए।
दूसरे दिन गुरुवार की सुबह गांव के ही कुछ बच्चे सड़क पर आतिशबाजी ढूंढ रहे थे। इस बीच उनकी नजर दुकान के टूटे पड़े तालों पर पड़ी। बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों को दी। दुकान में हुई चोरी की जानकारी पर कुछ ही देर में वहां दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फोन कर दुकान स्वामी को दी।
जानकारी मिलते ही सोनू वर्मा दुकान पहुंचे और अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। बताया कि दुकान में रखी अलमारी का लॉक टूटा था और उसमें रखी नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। उन्होंने बताया कि गोलक में लगभग पांच हजार रुपये सहित 900 ग्राम चांदी के जेवरात के अलावा सोना भी रखा था।
जिसे चोरों ने पार कर दिया। उन्होंने दुकान में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में वहां कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन कर कुछ ही देर में वह वापस लौट गई। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ सिकंदरपुर चौकी में रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है।
उधर, जीटी रोड हाईवे किनारे ग्राम अकबरपुर में दीपावली की देर रात चोरों ने देसी शराब ठेका में भी सेंध लगा दी। चोर ठेका से हजारों रुपये की नगदी सहित तीन पेटी शराब की भी उठा ले गए। इस बाबत शराब ठेके के सेल्समैन शिवकेश पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम रतनपुर ने बताया कि चोरों ने ठेके की दुकान में सेंध लगाकर गोलक में रखी लगभग तीन हजार रुपये की नगदी सहित लगभग दस हजार रुपये कीमत की तीन शराब पेटियां भी पार कर दी।