{"_id":"67e052a98c9bc5f85202a381","slug":"the-police-challaned-the-complainants-themselves-kannauj-news-c-214-1-knj1007-127448-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पुलिस ने शिकायतकर्ताओं का ही कर दिया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पुलिस ने शिकायतकर्ताओं का ही कर दिया चालान
Sun, 23 Mar 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
चपुन्ना। मकान निर्माण के दौरान गली में बन रहे छज्जे का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायतकर्ताओं में से ही दो युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इससे ग्रामीणों ने असंतोष व्याप्त है।
ग्राम बौसिया की एक गली में एक युवक द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है। पूरी गली में 10 परिवार रहते हैं। ग्रामीण मकान में छज्जा निकाले जाने का विरोध करा रहे थे। महिलाओं ने छज्जे में लगी बल्लियां हटा दीं। इससे वाद विवाद होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने हीरा पाल तथा महेंद्र पाल का शांतिभंग में चालान कर दिया। ग्राम प्रधान महेंद्र पाल ने बताया कि गली में छज्जा नहीं बनाया है। यह जबरदस्ती छज्जा बना रहे हैं, जिससे ग्रामीण ट्रैक्टर से भूसा अंदर नहीं ले जा पाएंगे। गांव के गोरेलाल, महेंद्र पाल, हीरालाल, ओमकार, सतीश, अवधेश आदि ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर एसपी से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि दो पक्ष आपस में विवाद कर रहे थे। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --