{"_id":"57434a124f1c1bae70690bf1","slug":"the-person-died-due-to-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के चलते अधेड़ ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के चलते अधेड़ ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Mon, 23 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सूर्य
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी और उमस से एक अधेड़ सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला बीबी चिमनी निवासी शिवकुमार (55) पुत्र गोवर्धन सोमवार को अपने घर से किसी काम से बाजार निकले थे। वह जब तलैया चौकी रोड पर पहुंचे, तभी उन्हें चक्कर आ गया और वह वहीं गिर गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर उन्हें उठाने की कोशिश की।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले आए, जहां डाक्टर ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर शिवकुमार की पत्नी व उसके दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। उसने बताया कि एक दिन पहले ही उन्होंने खेत में पानी लगाया था।