{"_id":"57dc396e4f1c1bd949d48b7c","slug":"the-officer-drove-connor-inlaid-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी को धक्का देकर भगाया, जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी को धक्का देकर भगाया, जड़ा ताला
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी तालग्राम के मुख्य गेट पर लटकता ताला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारियों के बराबर वेतन दिए जाने की मांग को लेकर आशा बहुओं ने शुक्रवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी। आशाओं ने वैक्सीन रूम पर ब्लाक प्रतिरक्षा अधिकारी को धक्का-मारक र बाहर निकाला और वैक्सीन कक्ष पर ताला जड़ दिया। शुक्रवार सुबह आशा बहुओं के संगठन की अध्यक्ष विनीता यादव, उपाध्यक्ष किरण देवी दुबे की अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशाओं ने ताला डालकर परिसर में घूम-घूमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
आशाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी कमरों में दुबक गए। किसी ने आशाओं का विरोध नहीं किया। रोगियों की बढ़ती संख्या देख फार्मासिस्ट विजय वर्मा ने कक्ष से निकलकर आशाओं से शांत हो जाने का अनुरोध दी। नारेबाजी से मरीजों को हो रही परेशानी के बारे में कहा। इस पर आशाओं ने ओपीडी तो शुरू करा दी। इसके बाद आशाएं वैक्सीन में जा पहुंची और वहां पर मौजूद ब्लाक प्रतिरक्षा अधिकारी राम सिंह निर्मल को सीट से खींचकर बाहर रूम से बाहर निकाल दिया।
आशाओं ने वैक्सीन रूम में ताला डाल चाभी को कब्जे में ले लिया। इस दौरान टीकाकरण के लिए वैक्सीन लेने पहुंची एएनएम इधर-उधर भटकती रहीं। वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मी कुसुम चौहान के समझाने पर भी आशाएं नहीं मानी और उग्र हो गई। आशाओं ने वैक्सीन रूप से बाहर धरना देकर सभा को संबोधित करना शुरू कर दिया। यहां जिलाध्यक्ष विनीता यादव ने कहा कि अगर एक सप्ताह में सरकार उनकी मांगे नहीं मानेगी तो वह लखनऊ जाकर धरना प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सभी आशा बहुएं अभी से तैयार रहें। इस मौके पर पुष्पा देवी, प्रेमलता, रेखा यादव, कांति देवी, अमिता पटेल, मीना देवी, शारदा, शशिकला, मंजू, ओमवती, ममता, अखिलेख, मानसी आदि मौजूद रहीं।