फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The murder of elderly bladed weapon

अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या

Fri, 22 May 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमरउजाला, कन्नौज Updated Fri, 22 May 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
The murder of elderly bladed weapon

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के शाहनगर गांव में बुधवार की

विज्ञापन
रात अधेड़ की पुरानी रंजिश में हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के पुत्र ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापे भी मारे, किंतु किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के शाहनगर गांव निवासी ओमकांत त्रिपाठी (50) पुत्र त्रिजुगीनरायन त्रिपाठी गांव में लोगों का उपचार करने का काम करते थे। बुधवार की शाम विवाहित बेटी प्रीती को बाइक से उमर्दा छोड़ने आए थे। रात करीब 10 बजे वापस गांव लौट रहे थे।

शाहनगर मोड़ पर पहले से घात लगाकर बैठे पांच लोगों ने टकोरे से प्रहार कर उनकी बाइक गिरा दी। ओमकांत के गिरते ही धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार किए।

मरणासन्न हालत में छोड़कर हमलावर भाग निकले। देर रात तक जब ओमकांत घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उनके मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ बताता रहा। इस पर बेटी प्रीती को फोन लगाकर जानकारी ली। उसने बताया कि पिता उसे मैजिक पर बैठाकर वापस चले गए थे।

इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलाशते हुए परिजन जब शाहनगर मोड़ के पास पहुंचे तो रोड किनारे लहूलुहान हालत में ओमकांत पड़े मिले। इसकी सूचना इंदरगढ़ थानाध्यक्ष को दी गई।

इस पर अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष इमरान खान मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

कानपुर ले जाने को जैसे ही एंबुलेंस में लिटाया, उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी पाकर गांव के सैकड़ों लोग मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। इंदरगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ओमकांत के पुत्र जीतू त्रिपाठी ने इंदरगढ़ थाने में गांव के ही हनीफ पुत्र शमशुद्दीन, अमशाद पुत्र हनीफ, गुड्डू पुत्र मोहम्मददीन, इरशाद पुत्र नत्थू खां और आशीष कुशवाहा उर्फ कल्लू पुत्र हरबंश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने हवाला दिया कि इन लोगों से पुरानी दुश्मनी चल रही थी। इन लोगों घात लगाकर उसके पिता की धारदार हथियारों से हत्या कर दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed