फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The municipality has dug a drain, to get rid of waterlogging

Kannauj News: पालिका ने खुदवाया नाला, मिलेगी जलभराव से निजात

Thu, 18 Dec 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The municipality has dug a drain, to get rid of waterlogging
कन्नौज। सड़क पर लगातार नाली के गंदे पानी के जलभराव से स्थानीय दुकानदार व शहरवासी परेशान थे। डीएम से शिकायत के बाद मंगलवार को नगर पालिका द्वारा नाली दुरुस्तीकरण का काम शुरू किया गया। कुछ देर काम चलने के बाद कुछ लाेगों ने अपने दरवाजे पर नाली नहीं खोलने दी। इस कारण काम दोबारा बंद हो गया था। इस समाचार को अमर उजाला से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर गुरुवार को कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तिर्वा रोड पर पुल के दक्षिणी छोर पर नाली खोदने का काम फिर शुरू हो गया। इससे स्थानीय निवासियाें व दुकानदारों से राहत की सांस ली। हालांकि मंगलवार को जेसीबी के साथ कई मजदूर व नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे, कुछ देर काम होने के बाद लोगों ने काम बंद करवा दिया था। इस दौरान कुलदीप सिंह, शशिकांत शुक्ला, अनुज सक्सेना, पवन दुबे, मोहित कुमार, चुनन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नाली को सही जगह पर न खोदे जाने का आरोप

स्थानीय नागरिक व दुकानदारों ने रसूखदार के दरवाजे पर नाली को सड़क की तरफ एक मीटर बढ़ाकर खोदे जाने का आरोप लगाया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नाली का ढलान व एंगल सही नहीं मिलाया गया तो नगर पालिका की कवायद बेकार हो जाएगी और आम नागरिकों को जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
काम शुरू करवा दिया गया है। किसी के द्वारा काम नहीं रोका जा रहा है। जल्द ही बंद नाली खुलवाकर जलभराव की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
-श्यामेंद्र मोहन चौधरी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed