{"_id":"e14c3f5bfef39f5a0ec6e52eb8a2accb","slug":"the-last-day-of-enrollment-crowd-thronging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
उमर्दा विकास खंड में चौथे चरण के चल रहे नामांकन के
विज्ञापन
आखिरी दिन उम्मीदवारों की भारी भीड़ उमड़ी। समय सीमा खत्म होने के बाद भी
उम्मीदवारों के नामांकन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। उधर, ब्लाक के
बाहर अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में आए लोग नारेबाजी करते रहे।
उमर्दा विकास खंड में 90 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए एवं 1180 सदस्य पदों के लिए नामांकन का सिलसिला शुक्रवार को शुरू हुआ। शुक्रवार की देर शाम तक प्रधान पद के लिए 578 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। शनिवार की सुबह 10 बजे से सभी 13 न्याय पंचायतों की खिड़कियों पर उम्मीदवारों की भारी भीड़ लगने लगी।
शाम चार बजे समय सीमा खत्म होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने ब्लाक के मुख्य गेट को बंद करा दिया। इस दौरान जिन उम्मीदवारों ने अपनी पत्रावलियां संबंधित खिड़कियों पर जमा कर दी थी। उनके नामांकन की प्रक्रिया शाम सात बजे के बाद भी चलती रही।
सबसे ज्यादा उम्मीदवारों की भीड़ तिर्वा देहात, ठठिया, औसेर और अगौस न्याय पंचायत की खिड़कियों पर देखी गई। भारी तादात में महिलाएं भी प्रधान व सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने परिवार के सदस्यों के साथ ब्लाक परिसर में पहुंची।
शनिवार को कई ग्राम प्रधान पद के दावेदार समर्थित सदस्यों के भी नामांकन कराने की जुगत करते रहे। नामांकन के दौरान ठठिया न्याय पंचायत की खिड़की पर लगी लंबी लाइन से अफरातफरी हो गई। उम्मीदवार धक्कामुक्की करने लगे। इससे भगदड़ मची।
यह नजारा देख उमर्दा के बीडीओ रामउदरेज यादव मौके पर पहुंचे और सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खुद लेकर जमा करा दिए। इससे माहौल शांत हो गया। रविवार को नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी। उधर, हसेरन विकास खंड में 36 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए कुल 385 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।
इसी तरह से 468 सदस्य पदों के लिए 617 नामांकन दाखिल किए गए। ब्लाक परिसर में आठ खिड़की पर उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। शाम पांच बजे तक नामांकन दाखिल करने का सिलसिला चलता रहा।