Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The land revenue record will be prepared based on the old land register.

Kannauj News: पुरानी खतौनी के आधार पर बनेगा जला राजस्व रिकॉर्ड

Wed, 31 Dec 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The land revenue record will be prepared based on the old land register.
छिबरामऊ। पुरानी खतौनी के आधार पर चकबंदी का जला राजस्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। उक्त विचार मंगलवार को सहायक चकबंदी अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने किसानों के बीच व्यक्त किए।
विज्ञापन


ग्राम पलिया के पंचायत घर में जले हुए राजस्व रिकॉर्ड बनाने के लिए पहली बैठक की गई। इसमें सर्वसम्मति से चकबंदी रिकॉर्ड बनाने की ग्रामीणों ने सहमति दी। सहायक चकबंदी अधिकारी ने बताया कि अगली बैठक में चकबंदी कमेटी का गठन किया जाएगा जिसका अध्यक्ष ग्राम प्रधान बनाया जाएगा। उन्होंने गांव के लोगों से कहा कि वह अन्य ग्रामीणों की भूमि के बारे में सही जानकारी दें। कोई भी अपने अधिकार से वंचित न रह जाए। कुछ लोगों ने बैठक में कहा कि ग्राम समाज की जमीन जोतने वालों का क्या होगा।
विज्ञापन

इस पर सहायक चकबंदी अधिकारी ने कहा कि पुरानी खतौनी के आधार पर सत्यापन कार्य होगा। बैनामा, वसीयत तथा विरासत के आधार पर रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप द्विवेदी, पूर्व प्रधान शिवानंद दुबे, अशोक दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed