{"_id":"586d3bde4f1c1bb61e158410","slug":"the-information-came-from-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की जानकारी कर निकलें घर से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की जानकारी कर निकलें घर से
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : Demo Pic
कोहरे की मार से सबसे अधिक रेलवे यातायात प्रभावित है। कालिंदी 16 घंटे, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस चार और जयपुर एक्सप्रेस चार घंटे देरी से गुजरीं। वहीं लखनऊ-पैसेंजर अनिश्चितकालीन रद्द है। भिवानी से चलकर कानपुर सेंट्रल पहुंचने वाली कालिंदी एक्सप्रेस-14724 16 घंटे देरी से गुजरी, वहीं वापसी में 14725 करीब सात घंटे देरी से कन्नौज प्लेटफार्म पहुंची।
विज्ञापन
ऐसे ही जयपुर एक्सप्रेस-19715 चार घंटे देरी से कन्नौज प्लेटफार्म पहुंची। पैसेंजर-54157 व 54156 दोनों ही गाड़ियां करीब दो घंटे देरी से गुजरीं। वहीं छपरा एक्सप्रेस भी करीब चार घंटे लेट कानपुर की ओर रवाना हुई। लखनऊ पैसेंजर एक सप्ताह से रद्द है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से लखनऊ पैसेंजर चलवाए जाने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि यात्रियाें की परेशानी से विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अंतिम फैसला उन्हीं का होगा।
विज्ञापन