फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The hitchhiker crossed 20 thousand rupees from the moped rider

Kannauj News: मोपेड सवार से टप्पेबाज ने पार किए 20 हजार रुपये

Sun, 15 Dec 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
The hitchhiker crossed 20 thousand rupees from the moped rider
कन्नौज। टप्पेबाज ने मोपेड पर लिफ्ट मांगकर एक व्यक्ति की जेब काट ली। मोपेड से उतर कर अपने दूसरे साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग गया। टप्पेबाजी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला मिश्र निवासी शिव कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह मोपेड से दुकानों पर माल सप्लाई का काम करते हैं। वह शनिवार दोपहर एक बजे हरदोई मोड़ पर दुकानों से रुपये की वसूली कर घर लौट रहे थे। कुछ रुपये उनकी बैग में रखे थे और कुछ रुपये उन्होंने पैंट की जेब में रख लिए थे। जैसे ही वह सरायमीरा की तरफ मोपेड लेकर जाने लगे तभी उनके पास दो युवक आए और कुछ दूर के लिए मोपेड पर लिफ्ट मांगने लगे। उन्होंने एक युवक को मोपेड पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद युवक ने मोपेड रोकने के लिए शिवकुमार से कहा तो उन्होंने बहादुरपुर उजैना गांव के पास मोपेड को रोक दिया। इसके बाद युवक उनकी मोपेड से उतरा और वहीं पर बाइक सवार दूसरा साथी उसे मिल गया, जिसके साथ वह भाग निकला। शक होने पर शिवकुमार शर्मा ने अपनी जेब चेक की तो 20 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने बैग चेक किया, लेकिन उसमें रुपये रखे थे। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed