फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The groom hanged himself from the bride's chunri in the honeymoon room

Kannauj News: सुहागरात के कमरे में दूल्हे ने दुल्हन की चुनरी से फंदा दी जान

Tue, 30 May 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The groom hanged himself from the bride's chunri in the honeymoon room
तालग्राम (कन्नौज)। सुहागरात के सजे कमरे में दूल्हे ने दुल्हन की चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से शादी के घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या की वजह तलाशने में लगी है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना के मछरैया गांव निवासी रामविलास यादव खेती का काम करते हैं। उनके छोटे पुत्र मनोज यादव (23) की शादी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर्वा निवासी लालू यादव की पुत्री गोल्डी (22) से तय हुई थी। 26 मई को बैंडबाजों के साथ बरात देवीपुर्वा पहुंची गई थी। शादी की रस्मों के बाद बरात 27 मई को दूल्हा-दुल्हन के साथ घर लौट आई थी। 28 मई मंडल उखाड़ने और कंगन खोलने की रस्म अदायगी की गई। सुहागरात के लिए कक्ष को सजाया गया था। रात में 10 बजे दुल्हन को उसकी दो ननदों ने कमरे में पहुंचाया। कुछ देर बाद दुल्हन बाथरूम में चली गई।।इस बीच दूल्हे ने दरवाजा बंद कर लिया और पंखा के सहारे दुल्हन की चुनरी से फंदा डाल कर लटक गया। दुल्हन शौच से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने पर नहीं खुला तो खिड़की से अपने पति को लटकता और तड़पता देखा तो शोर मचाया। परिजनों ने गेट तोड़कर फंदे से उतारा और सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेश पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुहाग रात में मिलन से पहले ही उजड़ गया सुहाग

दुल्हन के पिता लालू यादव ने बताया कि उसके चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी की पहले शादी कर चुके हैं। दूसरे नंबर की बेटी गोल्डी की शादी 27 मई को धूमधाम और सामर्थ्य अनुसार दहेज के साथ की थी। मंगलवार को चौथी की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले रविवार रात बेटी का सुहाग उड़ने की खबर मिली। बेटी से मिलने उसकी ससुराल पहुंचे माता-पिता उसका दर्द देख बेहाल हो गए। बेटी को अपने साथ घर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन रिश्तेदारों के समझाने पर बेटी को ससुराल छोड़ मायूस लौट गए। दुल्हन के पिता का कहना है कि अगर बेटी का देवर होता तो उसी से शादी कर देते लेकिन अब बेटी के भविष्य की चिंता सता रही है। एक-एक पैसा जोड़ कर शादी की थी। वहीं बहू का सुहाग तो उड़ गया सास-ससुर ने भी अपना बेटा खो दिया। अपने बेटे के गम में मां लाडलो देवी और पिता रामविलास भी पिता भी बदहवास हैं। अपने बेटा को खोने के गम में कुछ बताने की हालत में नहीं है। आंखों में आंसू लिए बाप बार-बार यही कह कर चुप हो जाते हैं कि बेटा तूने यह क्या किया। तू तो चला गया और हमें जिंदा ही मार दिया। बेसुध माता-पिता को लोग पानी का छींटा मार सांत्वाना देते दिखे। यह मंजर देख सभी की आंखें नम होती रहीं। गांव में भी इस घटना सेे चारों तरह मातम पसरा है।


---


पांच मिनट में ऐसा क्या हुुआ कि ...

आखिरी उस पांच मिनट में ऐसा क्या हुआ कि इतना बड़ी घटना हो गई। सिर्फ पांच मिनट पहले ही दुल्हन को उसकी ननदों ने दूल्हा के कमरे में पहुंचाया था। इस दौरान सभी खिलखिला रहे थे। दूल्हा बना मनोज भी कमरे में ही था। दुल्हन को कमरे में छोड़ कर ननदें वापस हो गई थीं। परिवार के दूसरे सदस्य और रिश्ते नातेदार खाना खाकर सो गए थे। करीब पांच मिनट बाद दुल्हन अपने कमरे से निकली और शौचालय गई। इस बीच दूल्हा ने यह कदम उठा लिया। लोगों के बीच चर्चा है कि इस पांच मिनट में ऐसा क्या हो गया कि दूल्हा ने ऐसा कदम उठाया। लोगों के बीच अलग-अलग चर्चा हो रही है। इस मौके पर कोई कुछ बताने को तैैैयार नहीं है।





-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed