फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The grand procession turned Shiva

धूमधाम से निकली शिव की शोभायात्रा

Sat, 21 Mar 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 21 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
The grand procession turned Shiva
शिव रात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय शाखा नखाशा की महिलाओं व युवतियों ने शुक्रवार को शिव शोभायात्रा निकाली। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई नखाशा मोहल्ले में समाप्त हुई।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने यात्रा का शुभारंभ किया। विद्यालय की बीके रामा ने यात्रा के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि आध्यात्मिक चरित्र निर्माण व व्यसन मुक्त करना यात्रा का उद्देश्य था। चित्रों के माध्यम से कालचक्र, सभी त्योहारों का रहस्य बताया गया। मनुष्य जीवन में सुख शांति कैसे मिले यह बताया गया।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान शिव ध्वज व नारे लिखे रथ पर सवार शिवलिंग यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। गांव व शहर की महिलाओं पुरुषों ने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। साथ ही भगवान शिव की प्रतिमा के सामने बुराइयां त्यागने का संकल्प लिया। यह यात्रा कन्नौज जिले के समस्त गांवों में 28 मार्च तक जाएगी, जहां जन जन को मानव उत्थान कैसे हो, विश्व बंधुत्व की भावना, आपसी वैरभाव, जाति पात, रंग भेद को समाप्त करने का संकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सभी नशीले पदार्थों को छोड़ने का भी दृढ़ संकल्प लिया जाएगा। यात्रा का मुख्य संचालन केंद्र प्रभारी वीके रामा ने किया। फर्रुखाबाद से वीके लता व संतोष भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा सरोज, नन्हीं, उमैरन, औरैया से कुंती, शशि, ठठिया से रोशनी मौजूद रहीं। संचालन हाथरस से आईं रेनू व संतोष व सूरज ने किया। यात्रा में उर्मिला, इंदिरा, पुनीत, राजेश, अनूप, चंद्रकिशोर, अवधेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed