फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The fire of the great sacrifice appeared from the churning of the Arani

Kannauj News: आरणि मंथन से महायज्ञ की अग्नि प्रकट

Fri, 21 Mar 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The fire of the great sacrifice appeared from the churning of the Arani
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान पर गुरुवार की सुबह आठ बजे 1108 कुंडीय मृत्यंजय महायज्ञ में यजमानों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह 10 बजे यज्ञाचार्य रामदास महाराज ने विधिविधान से पूजन अर्चन करने के बाद आरणि मंथन से अग्नि भगवान का प्राकट्य किया। सनातन संस्कृति में वेदमंत्रों से अग्नि को प्राकट्य होता देख भक्त चकित हुए। इसके बाद अग्निदेव को यज्ञकुंड में स्थापित कर आह्वान किया। इस मौके पर बउ़ी संख्या में भक्तों ने लोक कल्याण के लिए आहुतियां डालीं।
विज्ञापन

अग्नि भगवान के प्रज्जवलित होते ही पूरा पंडाल मां भगवती, माता पीतांबरा माई के जयकारों से गूंज उठा। आचार्यों ने पूजा कर रहे यजमानों को मंत्रोचारण के बीच पूजन कराया। शाम पांच बजे प्रज्जवलित अग्नि को बनाए गए सभी कुंडो में हवन-पूजन शुरू हुआ। कुंडों पर बैठे यजमानों ने मां पीतांबरा माई से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वरदान मांग कर लोक कल्याण के लिए आहुतियां दीं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने भी पत्नी नेहा पाठक के साथ यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञाधीश रामदास जी महाराज ने बताया कि यज्ञशाला में साधकों को ही हवन सामग्री व अन्य वस्तुओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। यज्ञशाला मं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में एक थाली, एक कटोरी, लोटा, चम्मच, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, चावल, पुष्प, फल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed