फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The farmer firing fire in the burden of wheat.

हाइटेंशन लाइन का तार टूटा, 30 बीघा फसल राख

Sun, 09 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 09 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
The farmer firing fire in the burden of wheat.
गेहूं के बोझ में लगी आग बुझाते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के ग्राम गुबरिहा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से आठ किसानों की लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम ने निरीक्षण कर पीड़ित किसानों को मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर क्षेत्र के ग्राम गुबरिहा और गढ़िया पाह के किसान अपने खेतों पर काम कर रहे थे, तभी सौरिख से चपुन्ना जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर आ गिरा। गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज चल रही पछुआ हवा ने आग को विकराल रूप धर लिया। किसानों ने मिट्टी-पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, आग पर काबू पाया जा सका। लपटों से खेत में खड़ा एक पेड़ भी जल गया।
विज्ञापन


आग में ग्राम गुबरिहा के सतीश चंद्र व मनीष चंद्र की छह-छह बीघा, शांति स्वरूप की साढ़े चार बीघा, रामसेवक व वीरपाल की चार-चार बीघा, अमर सिंह व विद्यावती की ढाई-ढाई बीघा, राजेश की दो बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। खेत के पास खड़ी शांतिस्वरूप के लड़के राजू की बाइक भी आग लगने से जल गई।     उपजिलाधिकारी उदयवीर सिंह व नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने क्षति का जायजा लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल श्रीपाल वर्मा को मुआवजे की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। आग से लगभग 30 बीघा गेहूं की लाखों रुपये कीमत की फसल जल जाने से पीड़ित किसानों की महिलाएं रोती-बिलखतीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की लाइन बदलवाने की मांग
खड़िनी। फसल जलने के बाद किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। बताया कि सौरिख से चपुन्ना जाने वाली एचटी लाइन लगभग 55 साल पुरानी है। इसके तार जीर्ण-शीर्ण होकर हवा में झूलते हैं। तेज हवा के झोंके से कई बार तार टूट चुके हैं। रविवार को हुए हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लाइन बदलवाने की मांग की।


अग्निपीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग
खड़िनी। प्रधान सुरेंद्र सिंह तोमर, प्रधान देवेंद्र वर्मा, पूर्व प्रधान विजय वर्मा, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह भदौरिया ने अग्निपीड़ितों को मुआवजा दिलाने और लाइन बदलवाने की मांग की है। बताया इस लाइन में दस-दस फिट पर ज्वाइंट लगे हैं। साथ ही एक दमकल वाहन ब्लॉक मुख्यालय पर हमेशा मौजूद रहने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed