{"_id":"635ac95700da3e471c7fe85a","slug":"the-employees-including-the-petrol-pump-manager-were-beaten-up-by-running-kannauj-news-knp7252425187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मैनेजर समेत कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मैनेजर समेत कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
कन्नौज। पेट्रोल पंप मैनेजर और उनके भाई समेत कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली के गोसाई दासपुर निवासी निर्मल चतुर्वेदी का हरदोई-कुसुमखोर मार्ग पर गांव में ही पेट्रोल पंप है। 26 अक्तूबर की शाम पांच बजे कीरतपुर निवासी जयसिंह पेट्रोल लेने पहुंचा था। पेट्रोल महंगा देने पर वह कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगा।
सूचना मिलते ही निर्मल चतुर्वेदी अपने भाई सुबोध कुमार के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंच गए।
आरोप है कि इसी बीच जयसिंह ने फोन कर राजन, अभिनय, सौरभ समेत कई लोगों को बुला लिया। इसके बाद सभी लोगों ने उसे व उनके भाई सुबोध और कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया।
विज्ञापन
घायल निर्मल चतुर्वेदी ने जयसिंह, राजन, अभिनय, सौरभ समेत 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।