{"_id":"58ebd15e4f1c1b6137cf5b12","slug":"the-bridges-created-before-the-time-of-not-being-a-barrier-to-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के बाधक न बनने से समय से पहले बन गया पुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के बाधक न बनने से समय से पहले बन गया पुल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
रेलिंग पर पेंटिग करता मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसुमखोर में बना गंगा पुल एक साल पहले बनकर तैयार हो गया है। रिकार्ड समय में पुल तैयार हो जाने से सेतु निगम के अधिकारी इसे बड़ी कामयाबी मान रहे हैं। अधिकारियों की माने तो गंगा में बाढ़ आदि का आकलन कर हमने होमवर्क समय से पहले कर लिया था। जिसका फायदा हमें मिला है। पुल में रेलिंग में पेंटिंग का काम शेष बचा है
विज्ञापन
गंगा नदी पर कुसुमखोर में 16 मई 2015 को पुल निर्माण शुरू हुआ था। सेतु निगम ने निर्माण कार्य 31 मार्च 2018 को पूरा करना था। इस निर्माण को सेतु निगम के लिए चुनौती भी माना जा रहा था।
विज्ञापन
सेतु निगम के सहायक अभियंता जितेंद्र राम का कहना है कि हमें गंगा में हर साल बाढ़ व सैलाब आने की सूचना थी। जिसके चलते हमने पांच माह का अतिरिक्त समय भी लिया था। वहीं, टीम ने बाढ़ आने से पहले ही कटान वाले स्थानों पर पुल का काम पूरा कर दिया। जिसका हमें लाभ भी मिला। इसके साथ ही निर्माण अवधि में हमें मैन पावर, मैटेरियल, मशीन, मनीपावर भी हमें समय से मिलता गया। किसी तरह का व्यवधान नहीं रहा। वहीं, मैनपावर ने पूरा सहयोग किया है। सभी का भुगतान भी समय पर किया गया। जिससे काम पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि पुल में रेलिंग में पेंटिंग का काम शेष बचा है। बाकी काम पूरा है।
विज्ञापन