फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body lay for hours in the border dispute

सीमा विवाद में घंटों पड़ा रहा शव

Sat, 21 Mar 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 21 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
The body lay for hours in the border dispute
ताजपुर रोड पर काली नदी के कंडौली घाट पर नदी में अज्ञात शव की जानकारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन दो जिलों की सीमा विवाद के चलते अज्ञात युवक का शव कई घंटे नदी में पड़ा रहा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ताजपुर रोड पर जाम लगा दिया। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवा पहले तो उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे काली नदी में कंडौली घाट के पास जानवर चराने गए ग्रामीणों की नजर नदी में पड़े एक शव पर पड़ी। चरवाहों ने इसकी जानकारी गांव में दी। नदी में शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी गई। कई घंटे इंतजार के बाद भी कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं कोतवाली के तहत कुंवरपुर कंडौली में पुलिस चौकी स्थापित है।
विज्ञापन


उधर जनपद फर्रुखाबाद के तहत ताजपुर चौकी के पुलिस अधिकारी काफी देर पहले मौके पर पहुंच गए। लेकिन जनपद सीमा विवाद के चलते वह अधिकारी काली नदी के पुल के दूसरी तरफ खड़े रहे। पुलिस की इस लापरवाही को देखते हुए ग्रामीणों ने ताजपुर रोड पर जाम लगा दिया। कई घंटे बीत जाने के बाद इसकी सूचना एसपी कलानिधि नैथानी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। तब कहीं कोतवाल सीएल वर्मा, चौकी इंचार्ज आदि पुलिस बल मौके पर पहुंचा और फिर किसी तरह नदी में पड़े शव को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने उसका पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।


हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
काली नदी में मिले अज्ञात शव को देखकर ग्रामीण आशंका जता रहे थे कि उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया था। काली नदी में औंधे मुंह पड़े अज्ञात शव के बदन पर सिर्फ अंडरवियर था शरीर पर कई जगह पीटे जाने के  निशान मालूम पड़ रहे थे। नाक से खून बह रहा था। गर्दन में भी चोट के निशान मालूम पड़ रहे थे। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। ग्रामीणों में चर्चा थी कि युवक की हत्या कर उसका शव काली नदी में देर रात फेंका गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed