फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The aunt also drowned in saving the nephew

भतीजे को बचाने में बुआ भी डूबी

Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The aunt also drowned in saving the nephew
The aunt also drowned in saving the nephew - फोटो : KANNAUJ
जसोदा (कन्नौज)। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने मायके आई बुआ अपने भतीजे के साथ रविवार सुबह गंगा में स्नान करने गई, जहां नहाते समय डूबते भतीजे को बचाने में बुआ भी डूब गई। एसडीआरएफ और गोताखोर तलाश में जुटे रहे, लेकिन देर रात तक दोनों नहीं मिल पाए।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर क्षेत्र के गांव सराय निवासी अमरनाथ दुबे की बेटी रूपम (28) रक्षाबंधन मनाने मायके आई थी। रविवार को अमावस्या पर वह सुबह करीब आठ बजे गांव के पास गंगा में स्नान करने गई थी। उसका भतीजा आशू पुत्र संतोष दुबे (10) भी था। नहाते समय आशू गंगा में डूबने लगा।
विज्ञापन

उसे बचाने के प्रयास में रूपम भी तेज धारा में बह गई। स्नान कर रहे अन्य लोगों की सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। गांव के गोताखोर तलाश में जुटे। नौरंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने जिला प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम भी घंटों तलाश में जुटी रही। लेकिन दोनों नहीं मिले। सदर तहसीलदार, गुरसहायगंज कोतवाल टीपी वर्मा, गुगरापुर ब्लाक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

The aunt also drowned in saving the nephew

The aunt also drowned in saving the nephew- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed