फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tet examnation canceled

tet examnation canceled

Mon, 29 Nov 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
tet examnation canceled
कन्नौज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (टीईटी) के पेपर लीक होने पर दोनों पालियों की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। पेपर स्थगित होने की सूचना पर अभ्यर्थी मायूूस हो गए। किसी भी तरह के हंगामा को रोकने के लिए प्रशासन ने पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था। टीईटी केंद्रों के आसपास छावनी जैसा माहौल हो गया था।
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा की प्रथम पाली में रविवार को सुबह दस बजे शुरू हो गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पेपर बांट दिए गए थे। साढ़े दस बजे सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से परीक्षा को स्थगित करने की सूचना दी गई। इसके बाद सभी अभ्यर्थियों के पेपर जमा करा लिए गए। उसके बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों से बाहर जाने की इजाजत दी गई। वहीं पेपर निरस्त होने पर अभ्यर्थियों में खासी नाराजगी दिखी और प्रदेश सरकार को कोसने लगे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को एक साथ इकट्ठा नहीं होने दिया, जिससे वह कोई हंगामा न कर सकें।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल एवं अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही परीक्षा निरस्त करने की सूचना दी गई। सभी 27 परीक्षा केंद्रों के बंडल वापस मंगा लिया गए है। नई तिथि घोषित होने के बाद दुबारा परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तिर्वा में सात स्कूलों समेत उमर्दा के जीआईसी, इंदरगढ़ के सरदार पटेल इंटर कालेज में अभ्यर्थियों को पेपर बांटा गया था तभी एसडीएम राकेश कुमार त्यागी, सीओ दीपक दूबे स्कूलों में पहुंचे और परीक्षा निरस्त करने की सूचना छात्रों को दी। एसडीएम और सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ अभ्यर्थियों को स्कूल से घर के लिए भेज दिया। स्कूल से बाहर आते ही कस्बे में जाम लग गई। पुलिस को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

नगर में तीन परीक्षा केंद्रों पर थे एक हजार परीक्षार्थी
छिबरामऊ। नेहरू महाविद्यालय, जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कालेज व बटेश्वर दयाल महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें नेहरू महाविद्यालय व जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कालेज में तीन-तीन सौ, बटेश्वर दयाल महाविद्यालय में चार सौ परीक्षार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था थी। लगभग साढ़े दस बजे के करीब टीईटी का पेपर लीक होने की सूचना पर परीक्षार्थियों को जानकारी देकर उनकी कॉपियां जमा कर लीं। सेक्टर मजिस्ट्रेट यात्री माल कर अधिकारी रामबाबू दोहरे ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर कापियां अपने कब्जे में लीं और कन्नौज डीआईओएस कार्यालय ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed