फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tempo kee takkar se mahila kee maut, jeetee rod kiya jaam

टेंपो की टक्कर से महिला की मौत, जीटी रोड किया जाम

Fri, 19 Feb 2021 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
tempo kee takkar se mahila kee maut, jeetee rod kiya jaam
जीटी रोड पर शव के पास रोते-बिलखते परिजन व रिश्तेदार। - फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ(कन्नौज)। इलाके के पंचमपुरवा तिखवा में दामाद के घर रह रही वृद्ध महिला को जीटी रोड पार करते समय टेंपो ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर करीब आधा घंटे बाद यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के गांव कूलापुर निवासी रामदेवी(65) पत्नी भीखम करीब छह माह से सदर कोतवाली के मानीमऊ के पंचमपुरवा तिखवा मेें दामाद सियाराम के घर रह रही थीं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रामदेवी घर जा रही थीं। पंचमपुरवा के सामने जीटी रोड पार करते समय अरौल की ओर से आए तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। रामदेवी की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सियाराम और रामदेवी के परिवार के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। यह चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। जानकारी पर सदर कोतवाल विकास राय पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को शांत कराया। करीब आधे घंटे बाद जाम खुला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। हादसे को अंजाम देकर भागे टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed