फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Telling the death of the couple, the neighbor crossed the goods

दंपती की मौत बता पड़ोसी ने सामान किया पार

Thu, 15 Sep 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Telling the death of the couple, the neighbor crossed the goods
सौरिख। कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी दंपती दिल्ली में नौकरी करते है। शातिर पड़ोसी ने सड़क हादसे में दपंती की मौत की अफवाह फैला दी। इसके बाद घर में रखा सामान, नकदी और जेवर पार कर दिया। दिल्ली से लौटे दपंती ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी रज्जन तिवारी पत्नी जयंती तिवारी के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। रज्जन तिवारी ने गुरुवार को थाना पुलिस को एक पड़ोसी और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि आरोपी ने 13 सितंबर को उन दोनों की मौत की मोहल्ले में अफवाह फैला दी। इसके बाद घर का ताला तोड़कर करीब एक लाख के जेवर, 50 हजार की नकदी और गृहस्थी का सामान सरेआम पार कर दिया। जब कुछ पड़ोसियों ने पूछताछ की तो आरोपी ने कहा कि वह दोनों की मौत पर शांति पाठ का आयोजन कराएगा। इसके लिए घर खाली कर साफ-सफाई कराएगा। प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed