फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tehsil administration returned the confiscated paddy

Kannauj News: तहसील प्रशासन ने जब्त किया धान लौटाया

Sun, 25 Oct 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tehsil administration returned the confiscated paddy
तिर्वा। सीलिंग से प्रभावित खेतों में धान की फसल उगाने वाले किसानों को तहसील प्रशासन ने राहत दे दी है। शनिवार को तैयार धान की फसल को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जाने के बाद किसानों ने तहसील प्रशासन से गुहार लगाई थी। इसके बाद प्रशासन ने जब्त धान रविवार को वापस कर दिया। धान लौटाए जाने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन




कस्बे के अशोक नगर बरधइया रोड निवासी बाबू सिंह ने 15 बीघा, खजुहा गांव निवासी सर्वेश कुमार ने 10 बीघा, शरीफापुर निवासी बबलू राठौर ने 11 बीघा, खजुहा निवासी अरुण कुमार ने 30 बीघा और कन्नौज निवासी सुखराम ने 18 बीघा खेत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक वर्ष के लिए लगान पर लिया था। किसानों के अनुसार, उन्होंने 11 हजार रुपये प्रति बीघा की दर से खेत लिए थे। बाबू सिंह ने खेत में धान की फसल तैयार की थी।
विज्ञापन

फसल पकने के बाद तहसील से पहुंचे नायब तहसीलदार अमित कुमार पाठक करीब 65 पैकेट धान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरवाकर ले गए थे। इसके बाद किसानों ने तहसील प्रशासन से फसल को लौटाए जाने की गुहार लगाई थी। देर शाम तक चली बातचीत के बाद प्रशासन ने धान वापस कर दिया।किसानों ने बताया कि एक वर्ष का लगान पूरा होने के बाद अब वे इन खेतों को दोबारा लगान पर नहीं लेंगे। वहीं, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने बताया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है। धान की नीलामी नहीं कराई गई और फसल को वापस कर दिया गया है। किसानों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed