फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teenager dies in collision between pickup and tractor

Kannauj News: पिकअप व ट्रैक्टर की टक्कर में किशोर की मौत

Thu, 18 Jan 2024 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 18 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies in collision between pickup and tractor
छिबरामऊ। ईंट डालकर वापस भट्ठे पर लौट रहे ट्रैक्टर में पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर के मिड गार्ड पर बैठा किशोर घायल हो गया। किशोर को सौ शैय्या अस्पताल से तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। तिर्वा से कानपुर जाते समय रास्ते में किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम अहिरूआ राजारामपुर संतोष सिंह ने बताया कि वह खोजीपुर गांव के ईंट भट्ठा पर मुनीम के पद पर कार्यरत हैं। उनके भट्ठे के ट्रैक्टर का चालक ग्राम खल्ला रूपमंगदपुर निवासी दीपक भट्ठे से ईंट लादकर नकटपुर गांव गया था। वापस लौटते समय जैसे ही वह नकटपुर से सौरिख रोड पर चढ़ा, तभी छिबरामऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में भट्ठे के लेबर बिहार के गया के ग्राम तितारपुर थाना छिदरसराय निवासी संजय का बेटा टिक्कर (10) जो ट्रैक्टर के मिड गार्ड पर बैठा था, गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक पिकअप को मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल टिक्कर को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। तिर्वा से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया। कानपुर जाते समय टिक्कर की रास्ते में मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पुलिस ने भट्ठा मुनीम की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed