{"_id":"60a69fcb8ebc3e86fd2dc2f9","slug":"teen-haphte-mein-bhee-nahin-ban-paaya-okseejan-plaant-medikal-kaalej-parisar-mein-28-aprail-ko-shuroo-hua-tha-kaam-kannauj-news-knp629493726","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हफ्ते में भी नहीं बन पाया ऑक्सीजन प्लांट, मेडिकल कालेज परिसर में 28 अप्रैल को शुरू हुआ था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हफ्ते में भी नहीं बन पाया ऑक्सीजन प्लांट, मेडिकल कालेज परिसर में 28 अप्रैल को शुरू हुआ था काम
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। तीन हफ्तों में ऑक्सीजन प्लांट तैयार करने का दावा फेल हो गया। निर्माण कार्य अधूरा है। टिन शेड डालने के बाद मशीनों को इंस्टाल करने का काम होगा।
कोविड संक्रमण के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए कालेज प्रशासन ने मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन प्लांट बनाने का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने मंजूरी देकर बजट आवंटित कर दिया। इसे तीन हफ्ते में बनाकर शुरू करने का दावा कालेज प्रशासन की ओर से किया गया था। कालेज प्रशासन जनरल वार्ड के पास पार्क वाली भूमि में 1000 वर्ग फीट भूमि पर यह प्लांट बनवा रहा है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारियों ने 28 अप्रैल को निरीक्षण कर प्लांट के लिए स्ट्रक्चर तैयार करने के साथ खुदाई शुरू करा दी थी। अभी मशीनों को पानी व धूप से बचाने के लिए टिन शेड पड़ना है। मशीनों का आना भी बाकी है।
वहीं सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट तीन हफ्तों में बनना था। स्ट्रक्चर लगभग तैयार हो गया है। इसी माह तक मशीनें आनी हैं। निर्माण कार्य में समय लगता ही है। मशीनें इंस्टाल होते ही प्लांट शुरू करा दिया जाएगा।