फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Team reached to investigate demarcation dispute of two gram panchayats

Kannauj News: दो ग्राम पंचायतों के सीमांकन विवाद की जांच को पहुंची टीम

Sat, 15 Apr 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 15 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Team reached to investigate demarcation dispute of two gram panchayats
फोटो-16
विज्ञापन

बीघापुर। बीघापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत इंदेमऊ व भोगईता में सीमांकन विवाद का मामला विधान परिषद की बैठक में उठने के बाद शनिवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।

ग्राम पंचायत इंदेमऊ व भोगईता के सीमांकन विवाद को लेकर प्रश्नगत याचिका 20 सितंबर को विधान परिषद के सदन की बैठक में याचिका समिति को संदर्भित की गई थी। जिस पर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव रामकेवल ने चकबंदी आयुक्त को पत्र भेज कर प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आख्या मांगी थी। शनिवार को नायब तहसीलदार अशोक शुक्ला, कानूनगो दिनेश कुमार, लेखपाल पंकज, दिव्या यादव, राकेश, संदीप और चकबंदी विभाग के लेखपाल पारस मिश्रा व मुलायम सिंह आदि ने इंदेमऊ गांव पहुंच कर सीमांकन का निरीक्षण किया। टीम ने इंदेमऊ ग्राम प्रधान मनोज सिंह से जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि रेलवे स्टेशन व बस स्टॉप, पीएनबी बैंक व पुलिस चौकी आदि इंदेमऊ के नाम से संचालित है। इसलिए ग्राम पंचायत का राजस्व क्षेत्र वहां तक होना चाहिए। टीम ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। इस दौरान कपिल साहू, नरेंद्र विक्रम सिंह, चमन लाल, मोनू सिंह, रमेश पासवान, छंगा शुक्ला व पंकज अवस्थी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed