फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Take care in fasting, immunity should be maintained at all times

व्रत में रखें ख्याल, इम्यूनिटी बनी रहे हर हाल

Sat, 09 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Take care in fasting, immunity should be maintained at all times
डॉ. विनोद कुमार, सीएमओ। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। नवरात्र व्रत में खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। सीएमओ के मुताबिक कोरोना संक्रमण के काबू में आने के बाद इम्यूनिटी के प्रभावित होने वाला काम न करें।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि व्रत-उपवास के साथ सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। कोविड संक्रमण की चपेट में आने वाले ज्यादा सतर्क रहें। इम्यूनिटी प्रभावित होने से कोरोना, डेंगू और वायरल की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक उपवास के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखें। देर तक खाली पेट रहना और बाद में ज्यादा खाना, दोनों स्थितियां शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे थोड़ा-थोड़ाकई बार में खाते रहें। अभी भी दिन में गर्मी हो रही है। इससे शरीर में पानी की कमी न होने दें। पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी पीते रहें। सिंघाड़े का आटा, समा चावल, राजगिरा, मूंगफली, साबूदाना, मखाने, दूध, दही, फल के साथ आलू, अरबी, कच्चे केले को खानपान में शामिल किया जा सकता है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। व्रत के दौरान भी योग, प्राणायाम, व्यायाम, टहलना जारी रखना चाहिए। पहले से बीमारी होने पर नियमित दवा लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत में इसका रखें ध्यान
लंबे समय तक भूखे न रहें। इससे गैस की समस्या हो सकती है।
व्रत में चार-पांच चीजें एक साथ खाने की बजाय दो-तीन घंटे के अंतराल से खाएं।
डायबिटीज के रोगी ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें।
फल और ड्राई फ्रूट्स खुराक में जरूर शामिल करें।
ज्यादा तले, भुने भोजन से परहेज करें।
सेंधा नमक और चीनी की मात्रा कम रखें। खासतौर पर हृदय रोग के मरीज इस बाबत ऐहतियात बरतें।
अगर आप बीमार हैं और व्रत रखा है तो हर दो घंटे के अंतराल पर तरल पदार्थ लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed