{"_id":"9799e2dc838deba1297243cd22202a46","slug":"sweets-crackers-crowd-thronging-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मिठाई, पटाखे की दुकानों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई, पटाखे की दुकानों पर उमड़ी भीड़
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 11 Nov 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर नौकरी से घर वापस आ रहे लोगों ने मिठाई,
विज्ञापन
गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों व पटाखे की दुकानों पर जमकर खरीददारी की। पूरे
दिन तिर्वा क्रासिंग, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही।
दुकानदारों ने भी ऐसे में मनमाने रेट वसूले।
विगत कई दिनों से दीपावली पर लोग खरीददारी कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली, पंजाब सहित अन्य प्रांतों से नौकरी करने वाले अधिकतर लोग बुधवार को वापस लौटे। ऐसे में घर जाते समय तिर्वा क्रासिंग पर लगी दुकानों से जमकर मिठाई व गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदी।
15 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की मूर्तियां बिक्री की गई जबकि मिठाई 100 से लेकर 240 रुपये तक में बिकी। उधर बोर्डिंग मैदान में लगी पटाखों की दुकानों पर शहर के लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी लोगों ने अपने जेब की सामर्थ्य के मुताबिक पटाखे खरीदे। अनार, चरखी, राकेट, सीको, फुलझड़ी सहित अन्य आइटम लोगों ने खरीदे।
बच्चों ने बिना आवाज वाले अधिक आइटम पसंद किए। इसके अलावा रोडवेज बसों में खासी भीड़ दिखी। जगह न होने पर लोगों ने छतों पर बैठकर यात्रा की। शहर में दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान लगा दिए गए हैं। अधिकारी भी नजर रखे रहे।
शहर कन्नौज की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी गई है। पीएसी के जवान लगा दिए गए हैं। सभी को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि अराजकतत्वों पर विशेष नजर रखें। दीपावली पर सजी दुकानों से किसी भी तरह की दिक्कते न उत्पन्न होने दें। खरीददारी करने आए लोगों के वाहनों को साइड में खड़ा कराए, जिससे आने-जाने वालों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
वहीं पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह, एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला के अलावा कोतवाल भुल्लन यादव, सरायमीरा चौकी प्रभारी वीके गौतम लगातार वाहनों से शहर व सरायमीरा का भ्रमण कर रहे हैं।